suvichar
✕

देश की उम्मीदों, आकांक्षाओं पर ज़रा भी खरोंच नहीं आने दूंगा -मोदी

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (23:15 IST)
मस्कट। मस्कट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देशवासियों ने उनसे जो उम्मीदें एवं आकांक्षाएं पाल रखीं हैं, वह उन पर ज़रा सी भी 'खरोंच' नहीं आने देंगे और देश के विकास एवं 'न्यू इंडिया' के सपने को हर हाल में पूरा करेंगे।


मोदी ने चार देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज शाम ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचने के बाद प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में शिरकत की। मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, मैं सर झुकाकर नम्रता से कह हूं कि देश ने जिस आशा और आकांक्षा से मुझे यहां बिठाया है, उसे बिल्कुल भी खरोंच नहीं आने दूंगा।'

उन्होंने कहा कि सरकारें आतीं हैं, जातीं हैं लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि शासन किस 'क्वालिटी' का दिया जाता है। पहले योजनाएं बनतीं थीं और 30-40 तक पूरी नहीं हो पातीं थीं। खंभे गढ़ जाते थे बिजली नहीं आती थी, तारों पर कपड़े सूखते थे। नई ट्रेनों की घोषणा हो जाती थी, पटरी बदलने के बारे में कोई नहीं कहता था। ऊपर से घोटालों की लिस्ट से नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि लेकिन हम देश को इस स्थिति से निकाल कर ले आए हैं। आज कोई नहीं कहता है कि 'मोदी' कितना ले गया। उन्होंने कहा, 'हमारे विरोधी पूछते हैं कि बताओ कितना आया। देश में विश्वास पैदा हुआ है। देश में जन्मी यह नई आशा, नए भारत के हमारे संकल्प को संबल प्रदान कर रही है। आज हम देश में नागरिक मित्र, राष्ट्र मित्र शासन देने का प्रयास कर रहे हैं और उसका फर्क नज़र आ रहा है। देश सड़क, रेल, गैस पाइप लाइन, बैंक खाते आदि क्षेत्र में दो-तीन गुना गति से बढ़ रहा है।' 

प्रधानमंत्री ने देश में विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि इस बार के बजट में आयुष्मान भारत की योजना को विश्व भर में हैरानी से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 53 हजार किलोमीटर राजमार्ग निर्माण की भारतमाला परियोजना, रेलवे कॉरीडोर, 11 शहरों में मेट्रो परियोजना, 110 जलमार्गों का नियमन, तटीय अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए सागरमाला परियोजना, मछुआरों को आधुनिक ट्रॉलर देने जैसे अनेक काम शुरू किए हैं। देश में करीब 1400 -1450 पुराने कानून खत्म कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में नीतियों के सुधार से करीब एक लाख 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। यह पैसा गरीब के हक़ का पैसा है और उसी के काम आएगा। देश में ईमानदारी की पहल हुई है। भ्रष्टाचार करके करोड़ों रुपए कमाने वाले, काले धन का लेनदेन करने वाले, फर्जी कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद बनाने वाले सरकार की नज़र में हैं और उन पर कार्रवाई होगी। अब तक करीब साढ़े तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद हो चुकीं हैं। देश में ईमानदारी की कमाई का ईमानदारी से उपयोग हो, ऐसा माहौल बना है।

मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर भारत सरकार ओमान सरकार के संपर्क में है और उसे दूर करने के प्रयास किए गए हैं। मदद एवं ई-माइग्रेट पोर्टलों से भी बहुत सहायता दी जा रही है।

उन्होंने देश के विकास में प्रवासियों के योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि आपको देश के विकास और न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने में आपके प्रभाव के दर्शन होंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि मध्यप्रदेश के बीना में नई तेल रिफायनरी भारत ओमान सहयोग का उदाहरण है। (वार्ता) 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख