manglik dosh calculator
✕

मोदी की सभा से होगा विधानसभा चुनावों का शंखनाद

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (18:05 IST)
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 29 अगस्त को उदयपुर में आयोजित विशाल आमसभा को अगले वर्ष राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद के रूप में माना जा रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के पदाधिकारी मोदी के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।
 
पिछले माह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा में बड़ी रैली करने के बाद भाजपा द्वारा भी इसी अंचल से मोदी की आमसभा करके आदिवासी वोटों को कांग्रेस से दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि मोदी की इस आमसभा को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम बताया जा रहा है लेकिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटाना आगामी विधानसभा चुनावों की ओर संकेत किया कर रहा है। 
 
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के पदाधिकारी मोदी के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। मोदी के दौरे के मद्देनजर राजे ने 2 दिन पूर्व यहां सभास्थल खेलगांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए चेताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर पूरी सावधानी बरतें तथा तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 
 
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई उनके लिए परेशानी खडी कर सकती हैं। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित करने एवं भीड़ को लाने-ले जाने वाली परिवहन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी गई। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख