kundali milan
✕

लोक कल्याण के लिए 'दानवीर' बने नरेंद्र मोदी, दान किए 103 करोड़

Updated: गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (15:46 IST)
नई दिल्ली। लोक कल्याण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न माध्यमों से दिए गए दान की कुल राशि 103 करोड़ रुपए से अधिक है।
 
मोदी ने अपनी बचत में से बालिकाओं की शिक्षा से लेकर गंगा की सफाई जैसे कार्यों के लिए दान दिया है। साथ ही, प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों की नीलामी से मिले धन को भी सार्वजनिक हित के लिए दान दिया गया है।
 
हाल ही में मोदी ने कोविड-19 के मद्देनजर स्थापित किए गए प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर्स) में 2.25 लाख रुपए दान दिए थे।
 
बुधवार को सार्वजनिक किए गए खाते के विवरण के अनुसार, मार्च में स्थापना के महज 5 के भीतर इस कोष में 3,076.62 करोड़ रुपए जमा हुए थे।
 
लोक हित के लिए मोदी द्वारा दिए गए दान को रेखांकित करते हुए सूत्रों ने बताया कि 2019 में कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनाए गए कोष में प्रधानमंत्री ने अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दिए थे।
 
सूत्रों ने कहा कि दक्षिण कोरिया में 2019 में सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ रुपए की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान देने की घोषणा की थी।
 
सूत्रों के अनुसार, मोदी द्वारा लोक कल्याण के लिए दिए गए दान की कुल राशि अब 103 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।
 
प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्नों की हाल ही में हुई नीलामी से तीन करोड़ चालीस लाख रुपये प्राप्त हुए जिन्हें नमामि गंगे परियोजना में दान दे दिया गया।
 
सूत्रों ने कहा कि 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद को छोड़कर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद मोदी ने गुजरात सरकार में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी की शादी के लिए अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दे दिए थे।
 
मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त 89.96 करोड़ रुपए ‘कन्या केलवणी कोष’ में दान दे दिए थे जो कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए शुरू की गई एक योजना है।
 
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपहारों की नीलामी 2015 में शुरू की थी जिससे प्राप्त 8.35 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान दे दिया गया था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख