ramcharitmanas
✕

कांग्रेस का पीएम मोदी पर कटाक्ष, कब होगी डॉलर की कीमत 45 रुपए

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (15:21 IST)
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए के अब तक सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि आखिर एक डॉलर की कीमत 45 रुपए कब होगी। दरअसल, सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपयों की गिरावट को लेकर मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था।


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, प्रिय मोदीजी, आपने रुपए के अवमूल्यन की तुलना मनमोहन सिंह की उम्र से करते हुए उनका मजाक बनाया था। अब डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर पर चला गया है और आपकी उम्र को पार कर गया है।

उन्होंने कहा, एक डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत कब 45 होगी जैसा कि आपने वादा किया था? दरअसल, सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपयों की गिरावट को लेकर मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था।

उन्होंने तंजभरे लहजे में कहा था कि जिस तरह रुपया कमजोर हो रहा है, उससे लगता है कि यह मनमोहन सिंह की उम्र को पार कर जाएगा। गौरतलब है कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के निम्नतम स्तर 69.10 रुपए पर आ गया। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख