dharma sangrah
✕

जुमले जिन्होंने बदल दिए चुनाव परिणाम...

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (18:55 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार अब मुद्दों से भटककर निजी छींटाकशी पर आ गया है। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है जब इस तरह की छींटाकशी हुई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव और अन्य विधानसभा चुनावों में भी निम्नस्तरीय भाषा का उपयोग हो चुका है। 
 
* गुरुवार (7 दिसंबर, 2017) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 'नीच' शब्द का उपयोग किया। हालांकि बाद में उन्होंने अनुवाद की खामी बताते हुए इसके लिए माफी मांग ली। 
 
* मणिशंकर अय्यर ने ही लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी को चाय वाला कहते हुए कांग्रेस मीटिंग में चाय का स्टॉल लगाने की बात कही थी। हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस को इतनी भी सीटें नहीं मिलीं कि वह नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर सके। 
 
* बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी ने डीएनए का जुमला उछाला था, जो उन पर ही भारी पड़ गया। तब भाजपा ने मुंह की खाई थी और बिहार में नीतीश और लालू ने मिलकर सरकार बनाई थी।
 
 
* पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात दंगों का हवाला देते हुए नरेन्द्र मोदी के लिए 'मौत का सौदागर' शब्द का उपयोग किया था, जो उनके लिए ही भारी पड़ गया। 
 
* लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार भाजपा के नेता गिरिराजसिंह ने कहा था कि जो लोग मोदी का विरोध करते हैं वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
 
 
* लोकसभा चुनाव के दौरान ही सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने नरेन्द्र मोदी के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी थी। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 
 
* लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तानी एजेंट और AK-49 कहा था। इसके बावजूद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख