dharma sangrah
✕

हमने राजनीति नहीं की, विकास किया है : मोदी

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (17:01 IST)
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि हमने राजनीति नहीं की है, बल्कि हमने विकास किया है और जो कहा है, उसे पूरा किया और आगे भी जो कहेंगे, उसे पूरा करके दिखाएंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी आज हल्की बारिश के बीच खेलगांव में पंद्रह हजार एक सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने क​हा कि हमने जो वादा किया है उसे पूरा किया है, जो परियोजनाएं, योजनाएं हमने शुरू कीं, उसे पूरी भी की हैं।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले घोषणाएं करना, पत्थर लगवाना, यह खेल सालों से चला आया है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी, जिसे खत्म करने में हमें जबरदस्त ताकत लगानी पड़ी जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते।
 
प्रधानमंत्री ने शुरुआती सम्बोधन मेवाड़ में देने के बाद कहा कि सारी व्यवस्थाओं में इतनी अधिक बुराइयां प्रवेश कर चुकी थीं कि यदि कोई ढीला ढाला इंसान होता तो वह देखकर ही डर जाता, लेकिन हमें चुनौतियों को चुनौती देने की आदत भी है और चुनौतियों को स्वीकार करते हुए रास्ते खोलते हुए देश को आगे ले जाने की ताकत भी रखते हैं।
 
उन्होंने राजस्थान की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर विकास के कार्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्ष 2006 में चम्बल पर ‘हैंगिग ब्रिज’ (झुलते पुल) का निर्माण शुरू किया। कुछ करोड रुपए  की लागत से उसे भी ग्यारह साल में पूरा नहीं कर पाई। अंतत: इसे हमारी सरकार ने पूरा करके दिखाया है और इसका आज लोकार्पण किया गया है। (भाषा) 
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख