dharma sangrah
✕

कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी के विकासात्मक कार्यों की जीत, जनता ने दिया समर्थन : भाजपा

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (13:10 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना के रुझानों में भाजपा के बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ने के बीच भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकासात्मक कार्यों की जीत है, जिन्हें जनता ने समर्थन दिया।


पार्टी ने कर्नाटक में मिल रहे रुझानों को कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति की हार बताते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार आधारित पार्टी है, जबकि भाजपा आम लोगों की पार्टी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक के रुझान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के स्नेह और उनके कार्यों के लिए जनता के समर्थन के परिचायक हैं। आज का दिन कर्नाटक की जनता के प्रति हमारी कृतज्ञता का दिन है।

राहुल गांधी के परोक्ष संदर्भ में उन्होंने कहा कि हम बड़ी विनम्रता से इसे स्वीकार करते हैं और कुछ लोग जो प्रधानमंत्री बनने की बात कर रहे थे, उन्हें हम कहना चाहते हैं कि केंद्र और प्रदेश की नई सरकार मिलकर कर्नाटक को विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी।

केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा कि भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। कर्नाटक में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है, जिन्होंने सबका साथ, सबका विकास की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमारे समक्ष कई तरह की बाधाएं आईं, लेकिन कर्नाटक की जनता के विश्वास और सहयोग से पार्टी ने इन्हें दूर कर दिया।

सीतारमण ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति एवं ध्रुवीकरण के प्रयासों को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया था कि केवल विकास ही समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ा सकता है और उन्हें प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकता है। प्रधानमंत्री का विकास का आह्वान विजयी हुआ।

कर्नाटक के पार्टी प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राज्य में भाजपा इसलिए जीती क्योंकि यह आम लोगों की पार्टी है जबकि कांग्रेस परिवार आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति की जीत है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा दो सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 111 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 66 सीटों और जदएस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख