biodatamaker

मोदी के भोज में 'बीबी' के लिए बजाया गया 'ईचक दाना बीचक दाना'

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (00:58 IST)
नई दिल्ली। इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कहा कि वह और उनकी पत्नी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि जब वे मुंबई की यात्रा करेंगे तो बॉलीवुड को ज्यादा नजदीक से देखेंगे। देश की यात्रा पर आये नेतन्याहू 18 जनवरी को मुंबई जाएंगे और ‘शलोम बालीवुड’ नाम के विशेष समारोह में हिस्सा लेंगे।
 
 
इसराइल  के प्रधानमंत्री नेतन्याहू जिनका लोकप्रिय नाम ‘बीबी’ भी है, ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साझा संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मेरी पत्नी और मैं बहुत खुश हैं कि हम बॉलीवुड जा रहे हैं। हम इसे करीब से देखना चाहेंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) विजय गोखले ने इस मौके पर एक किस्सा भी सुनाया, जो यहूदी देश में बॉलीवुड की लोकप्रियता को बयां करता है।
उन्होंने बताया कि जब मोदी आज इसराइल के प्रतिनिधिमंडल को भोज दे रहे थे, तब बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत 'ईचक दाना, बीचक दाना' की जीवंत प्रस्तुति की जा रही थी।

यह गाना 1955 में आई फिल्म 'श्री 420’ का है, जो राजकपूर और नर्गिस के ऊपर फिल्माया गया था। इसे लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया है। दोनों देशों ने यहां फिल्म के सह निर्माण संबंधी समझौते भी किए। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख