sundarkand
✕

अब शाहीन बाग पर भी बोले मोदी, आज ही रोक दो इन्हें नहीं तो...

Updated: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (18:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है। 
 
मोदी ने कहा कि इन्हें आज नहीं रोका तो ये कल कोई और रास्ता रोकेंगे। दिल्ली को अराजकता में नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि ये लोग स्वयं कोर्ट की बात नहीं मान रहे हैं, लेकिन दूसरों को संविधान सिखा रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे राष्ट्र को खंडित करने का डिजाइन है। इस तरह की साजिश रचने वालों की ताकत बिलकुल भी नहीं बढ़नी चाहिए। 
 
2022 तक गरीबों को पक्के मकान : मोदी ने कहा कि हम सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया।
ALSO READ: पहली बार 5 लाख की आय पर Income Tax शून्य, नरेन्द्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है। आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा।
 
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीड़न के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए सीएए लाने का भी जिक्र किया।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

अगला लेख