Hanuman Chalisa

कश्मीर पर चुप रहे शी जिनपिंग, अब नरेन्द्र मोदी जाएंगे चीन

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (14:15 IST)
चेन्नई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कश्मीर मामले में शी चुप ही रहे। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की, जबकि शी के भारत दौरे से ठीक पहले इमरान ने उनके समक्ष कश्मीर का मुद्दा उठाया था।

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारा पहले से स्पष्ट तौर पर मानना है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि मोदी और जिनपिंग के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर लंबी बातचीत हुई।

दोनों नेताओं के बीच 6 घंटे तक अनौपचारिक बातचीत हुई। गोखले ने कहा कि भारत की यह बड़ी कूटनीतिक कामयाबी है कि जिनपिंग कश्मीर पर चुप रहे। हालांकि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं। इसके साथ ही जिनपिंग ने मानसरोवर यात्रियों के लिए और सुविधाएं देने का वादा किया है। विदेश सचिव ने कहा कि जिनपिंग ने अपने दौरे को यादगार बताया है।

मोदी जाएंगे चीन : गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिनपिंग का चीन यात्रा का न्योता स्वीकार कर लिया है। हालांकि तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। मोदी ने चीन के फुजान प्रांत को तमिलनाडु से जोड़ने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

LIVE: नड्‍डा से मिले प्रदर्शनकारी, गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर में अहम बैठक

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

NFSU का नया कीर्तिमान : साइबर फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने वाले MBA कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक

अगला लेख