suvichar
✕

राजघाट-अटल स्थल के बाद वॉर मेमोरियल पहुंचे मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated: गुरुवार, 30 मई 2019 (09:29 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र भी चढ़ाया। मोदी सुबह करीब सात बजे राजघाट पहुंचे और उन्होंने वहां राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद वे 'सदैव अटल' पुहंचे। यह दिवंगत प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक है।

इसके बाद मोदी इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आर. के. सिंह भदौरिया भी मौजूद थे।  
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज शाम सात बजे श्री मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। श्री मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख