suvichar

मोदी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, विभिन्न अस्पताल करेंगे राष्ट्र को समर्पित

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (11:39 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट किया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मोदी ने ट्वीट करके यह भी बताया कि वे सोमवार और मंगलवार को अहमदाबाद में रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 4 मार्च 2019 का दिन अहमदाबाद के अद्भुत लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन होने जा रहा है। यह परियोजना अहमदाबाद के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य की यात्रा के दौरान कई विकासात्मक परियोजनाओं का अद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
 
अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करने के अलावा वे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही वे अहमदाबाद क्षेत्र में निर्मित विभिन्न अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 
इनमें वुमेन चिल्ड्रेन एंड सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, आई हॉस्पिटल और डेंटल हॉस्पिटल शामिल हैं। ये अस्पताल अहमदाबाद में हेल्थ केयर सेक्टर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान वे आयुष्मान भारत योजना के चयनित लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित करेंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के माध्यम से बांद्रा-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। मोदी अपनी यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को गांधीनगर जिले के अदलज में अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट जाएंगे। वे शिक्षण और विद्यार्थी भवन का शिलान्यास करने के अलावा एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। (वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

अगला लेख