Hanuman Chalisa

मोदी करेंगे 29 जनवरी को 'परीक्षा पे चर्चा'

रविवार, 27 जनवरी 2019 (17:16 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 जनवरी को परीक्षाओं पर जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे जिसमें छात्रों के अलावा शिक्षक तथा अभिभावक भी शामिल होंगे।
 
 
मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 52वें संस्करण में कहा कि कई परिवारों के लिए साल का पहला हिस्सा परीक्षा सत्र होता है। विद्यार्थी, उनके माता-पिता से लेकर शिक्षक तक सभी लोग परीक्षाओं से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं 2 दिन बाद ही 29 जनवरी को सवेरे 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने वाला हूं। इस बार छात्रों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान कई अन्य देशों के छात्र भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस 'परीक्षा पे चर्चा' में परीक्षाओं से जुड़े सभी पहलुओं, विशेष रूप से तनावमुक्त परीक्षा के संबंध में बात की जाएगी। प्रधानमंत्री ने इसके लिए लोगों से विचार एवं सुझाव देने को भी कहा है। इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया और नमो ऐप के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

अगला लेख