biodatamaker
✕

बर्लिन की दीवार का हवाला देकर बोले प्रधानमंत्री मोदी, भारत-पाकिस्तान के बीच सेतु का काम करेगा करतारपुर गलियारा

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (11:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि करतारपुर गलियारा भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच एक सेतु का काम करेगा। प्रधानमंत्री ने बर्लिन की दीवार के गिरने का हवाला देते हुए लोगों से लोगों के संपर्क के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि यह गलियारा बेहतर भविष्य की ओर जाएगा।


सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में जो हुआ सो हुआ। दोनों देशों की सरकारों और सेनाओं के बीच मुद्दे बने रहेंगे और सिर्फ समय ही हमें इससे बाहर निकलने का मार्ग दिखाएगा।

जन से जन का संपर्क की मजबूती को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि बर्लिन की दीवार गिरेगी। हो सकता है गुरु नानक देवजी के आशीर्वाद से यह करतारपुर गलियारा महज एक गलियारा नहीं रह जाएगा बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच एक सेतु का काम करेगा।

मोदी, गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में यहां केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने उन्हें सिरोपा भेंट किया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

सिद्धू ने की केंद्र सरकार की तारीफ : पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर करतारपुर साहिब गलियारे के निर्माण के केन्द्र के फैसले की प्रशंसा की। सिद्धू ने पत्र में लिखा कि जैसे ही हमने इस दिशा में अपने कदम बढ़ाए, हमने आस्था और क्षेत्र के लिए प्रेम का एक नया अध्याय लिखा।

सिद्धू ने लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना और उम्मीद करता हूं कि यह कार्य निर्विवाद एवं निहित बदलाव के साथ रिश्तों में गर्माहट लाएगा। यह हमारे बीच एक सेतु बनेगा और वैमनस्यता को मिटाकर दोनों पड़ोसी देशों के लिए मरहम का काम करेगा।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख