sundarkand
✕

मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा- संवाद में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करें

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (14:24 IST)
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने विज्ञान संबंधी संवाद में ‘बड़े पैमाने’ पर भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल करने की वकालत की ताकि युवाओं में ‘विज्ञान के लिए प्रेम’ विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भाषा को अवरोधक नहीं बल्कि प्रेरक बनना चाहिए।
 
कोलकाता में प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ बोस की 125वीं जयंती के कर्टन-रेजर समारोह को वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बोस भारतीय भाषाओं में विज्ञान की शिक्षा देने वाले महान व्यक्ति थे और उन्होंने बांग्ला भाषा में एक विज्ञान पत्रिका की शुरुआत भी की थी।
 
 
मोदी ने कहा, ‘युवाओं के बीच विज्ञान की समझ और उसके प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम विज्ञान से जुड़े संवाद को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करें। इस संबंध में भाषा को अवरोधक नहीं, बल्कि इसे बढ़ावा देने वाला बनना चाहिए।’ प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों से कहा कि वह अपने मूल ज्ञान का प्रयोग जनता की रोजमर्रा की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए करें।
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि किसी भी नवोन्मेष या अध्ययन के परिणाम को उसके माध्यम से गरीबों के जीवन पर पड़े अच्छे प्रभाव के आधार पर आंका जाए।
 
 
उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आपके नवोन्मेष के जरिए किसी गरीब का जीवन आसान हो रहा है, क्या मध्यम वर्ग की परेशानियां कम हो रही हैं?’ मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे लोग देश के समक्ष मौजूद सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने अनुसंधान का विषय तय करें।
 
एक जनवरी, 1894 को जन्मे बोस 1920 के दशक में क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। अल्बर्ट आइंस्टिन के साथ काम कर चुके बोस ने बोसॉन कण की खोज की है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख