suvichar

नरेन्द्र मोदी ने बनारस में बताया 'अपना सपना'

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (23:03 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गरीबों को बेहतर जिंदगी उपलब्ध कराना उनकी सरकार का सपना है।
 
मोदी शुक्रवार को यहां ट्रेड फेसिलिटी सेंटर, वाटर एम्बुलेंस, जल शक्ति वाहिनी और उत्कर्ष बैंक समेत करीब एक हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसकी भावी पीढ़ी उसकी तरह जिंदगी न जिए। ठीक इसी तरह उनकी सरकार भी चाहती है कि गरीबों की अगली पीढ़ी बेहतर जिंदगी गुजारे। वह और उनकी सरकार इसी में लगी हुई है। इसी को केन्द्र बनाकर ज्यादातर योजनाएं बनाई जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि योजनाओं का मूल आधार समाज के हर वर्ग में सशक्तिकरण लाना है। सभी समस्याओं का हल विकास बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब नहीं रहना चाहता। काम मिलने का मौका मिल जाए तो गरीब, गरीब नहीं रहेगा। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी गरीब से यदि पूछा जाए कि क्या वह अपने बच्चों को भी गरीब रखना चाहता है तो गरीब तत्काल इससे इंकार करेगा और कहेगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी तरह नहीं रहे। मेरी नसीब में जो था मैंने भुगता लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी भावी पीढ़ी ऐसी गरीबी काटे।
 
उन्होंने पहले की सरकारों पर कटाक्ष किया कि उन लोगों को विकास से नफरत थी। सरकारी तिजोरी चुनाव जीतने में ही तबाह रहती थी। समुचित विकास होगा तभी सपने साकार होंगे और गरीबी का सशक्तिकरण होगा। (वार्ता)
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

अगला लेख