suvichar

स्वतंत्रता दिवस पर छोटा होगा पीएम मोदी का भाषण

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2017 (12:54 IST)
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन थोड़ा छोटा रहेगा। 
 
मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में खुद इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि स्वतंत्रता दिवस पर उनका भाषण बहुत लंबा हो जाता है इसलिए उन्होंने तय किया है कि इस बार वे अपने भाषण को छोटा रखेंगे। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 3 बार के मेरे 15 अगस्त के भाषणों के बारे में मुझे एक शिकायत लगातार सुनने को मिली है कि मेरा भाषण थोड़ा लंबा हो जाता है। इस बार मैंने मन में कल्पना तो की है कि मैं इसे छोटा करूं। ज्यादा से ज्यादा 40-45-50 मिनट में पूरा करूं। मैंने मेरे लिए नियम बनाने की कोशिश तो की है लेकिन पता नहीं, मैं कर पाऊंगा कि नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैं इस बार कोशिश करने का इरादा रखता हूं कि मैं मेरा भाषण छोटा कैसे करूं। देखते हैं, सफलता मिलती है कि नहीं मिलती है?
 
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को उन्हें देश के प्रधान सेवक के रूप में लाल किले से देश के साथ संवाद करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वहां एक व्यक्ति नहीं बोलता बल्कि लाल किले से सवा सौ करोड़ देशवासियों की आवाज गूंजती है। उनके सपनों को शब्दबद्ध करने की कोशिश होती है। 
 
उन्होंने कहा कि हर बार की तरह वे लोगों का आह्वान करते हैं कि वे भाषण के लिए अपने सुझाव भेंजें और वे इन्हें संबोधन में शामिल करने की कोशिश करेंगे। ये सुझाव नरेन्द्र मोदी एप और माई गोव वेबसाइट पर भेजे जा सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर मोदी पिछले 3 वर्षों से लगभग 1 घंटे या उससे अधिक समय तक बोलते रहे हैं। (वार्ता)
Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख