ramcharitmanas
✕

पृथ्वी को बेहतर ग्रह बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं : मोदी

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (12:39 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर पृथ्वी को एक बेहतर ग्रह बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे लोगों को सलाम भी किया। मोदी ने कहा कि इस साल की थीम ‘लोगों को प्रकृति से जोड़ना’ कुछ और नहीं बल्कि ‘अपने आप से जुड़ने’ का तरीका थी।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे पर्यावरण की सुरक्षा और एक बेहतर ग्रह बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस एकदम सही समय है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हम उन सभी लोगों और संगठनों की इच्छाशक्ति एवं प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं, जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। 
 
पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को हटा लेने की घोषणा की थी। इसके बाद मोदी ने कहा था कि मौजूदा पीढ़ी को भावी पीढ़ियों से एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पृथ्वी पर रहने का अधिकार नहीं छीनना चाहिए। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

अगला लेख