Hanuman Chalisa

विदेशों में भी 'मेक इन इंडिया' का डंका बजने लगा : मोदी

Updated: सोमवार, 1 जून 2015 (16:13 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' अभियान का विरोध करने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि इसके प्रभाव के बल पर पिछले 1 वर्ष में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 39 फीसदी बढ़ा है।

मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि 'मेक इन इंडिया' देश के 80 करोड़ नौजवानों की भावनाओं का प्रतिबिंब है और बहुत ही कम समय में विश्व ने इस बात को माना है। भारत में इसका जितना प्रभाव है, उससे अधिक इस असर देश के बाहर दिखता है। इतने कम समय में पिछले वर्ष की तुलना में एफडीआई में 39 फीसदी की वृद्धि इसका जीता-जागता उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का अमूल्य शिक्षित मानव संसाधन देश में कोई भविष्य न दिखने के कारण विदेशों में अपना करियर बनाने में लगा था लेकिन आज होनहार नौजवान स्वेदश लौटने को उत्साहित नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' के जरिए भारत ने अपनी सामर्थ्य का प्रभाव फैलाया है और भारत में इसका जितना प्रभाव है उससे ज्यादा देश से बाहर दिखता है। फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, चीन और कोरिया की यात्रा के दौरान मैंने जितनी बार 'मेक इन इंडिया' बोला, उससे ज्यादा वहां के उद्योगपति और उन देशों के राजनेता इस शब्द को बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में वैश्विक स्तर पर उद्योगपतियों और राजनेताओं के बीच न सिर्फ 'मेक इन इंडिया' शब्द अपितु भारत की इस काम के प्रति कटिबद्धता की अनुभूति होने लगी है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बहुत से उद्योगपति और कंपनियां देश से बाहर अपना कारोबार बढ़ाने को जरूरी समझने लगे थे और कुछ ने तो बाहर जाने का मन भी बना लिया था लेकिन आज उनमें यह भावना पूरी तरह समाप्त हो गई है।

उन्होंने 'डिजिटल इंडिया' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमारी नसों में है और शीघ्र ही इसके परिणाम दूर-सुदूर गांवों में भी दिखेंगे। (वार्ता)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा