Hanuman Chalisa

कलम को झाड़ू में बदलने के लिए आभार : मोदी

शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (18:27 IST)
-शोभना जैन
 
नई दिल्ली। पत्रकारों के साथ अक्सर फासला रखने की शिकायतों से घिरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां भाजपा दफ्तर में देश के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ 'दिवाली मिलन' किया और 'स्वच्छ भारत अभियान' में उसकी भागीदारी को सराहते हुए जनता में जागरूकता फैलाने के लिए उनका आभार भी जताया।
उन्होंने कहा कि आपने अपनी कलम को ही झाड़ू में बदल दिया है, मैं सोचता हूं यह बहुत बड़ा काम है, देशसेवा है। भावुक से माहौल में उन्होंने पत्रकारों के साथ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में अपने पुराने दिनो के रिश्तों को याद करते हुए कहा कि कुछ साल पहले तक आप लोगों के साथ मेरा बड़ा ही गहरा नाता था। मैं आप लोगों के इंतजार में यहां कुर्सियां लगाया करता था। वो दिन भी कुछ और थे। खुलकर बातें होती थीं। काफी दोस्ताना संबंध रहे आप सबसे। उसका लाभ मुझे गुजरात में मिला। मैं भी कुछ रास्ता खोज रहा हूं कि आप सबसे पुराने जैसा गहरा नाता कैसे बने। समय का सदुपयोग आप सबके बीच कैसे हो।
 
पत्रकारों के लेख तथा खबरें पढ़ने की बजाय महत्वपूर्ण यह होगा कि उनसे सीधे बातचीत की जाए, इससे न केवल सूचनाएं मिल सकेंगी बल्कि विजन का भी पता चल सकेगा, जो अमूल्य है।
 
मोदी ने कहा कि पिछले करीब 1 महीने से स्वच्छता अभियान पर वे कई लेख पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस बारे में काफी चर्चा हो रही है। कई ऐसे कॉलम राइटर भी होंगे, जो पहली बार सफाई पर लिख रहे होंगे। इसे एक राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर सब इस काम में जुड़े हैं। देश का मीडिया देश को बदलने के काम में जुट गया है। मीडिया के माध्यम से सरकारों को भी जागना पड़ा है। आपने अपनी कलम को झाड़ू में बदल दिया है।
 
इस दौरान उन्होंने कोई भी ऐसा आर्टिकल नहीं पढ़ा जिसमें नागरिकों को सीधा इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश न रहा हो वरना आजादी के बाद एक माहौल, सोच बन गया था कि सब कुछ सरकार करेगी लेकिन अब ये माहौल हो गया है कि सब मिलकर काम करेंगे, जनभागीदारी की भावना बनी है।
 
उन्होंने कहा कि मैं आप सबका ऋण स्वीकार करता हूं। ऐसा लगता है कि ये बात बहुत बड़े पैमाने पर फैलती जाएगी। प्रधानमंत्री के अकेले हाथ में झाड़ू लेना काफी नहीं है बल्कि सब मिलकर करते रहें, ये बहुत बड़ी बात है। भारत के लिए कितना भी हम करें, वो भी अपने आप में काफी कम है।
 
लगभग 10 मिनट के भाषण के बाद प्रधानमंत्री पत्रकारों के पास जाकर उनके साथ खुलकर मिले। उन्होंने संपादकों, रिपोर्टरों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की, उनकी कुशलक्षेम पुछी। इस मौके पर अनेक पत्रकारों ने उसके साथ सेल्फी भी खींचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पत्रकारों से उनकी यह पहली सीधी मुलाकात है।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आयोजित इस दिवाली मंगल मिलन कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और भाजपा के अनेक नेता मौजूद थे।
 
इस कार्यक्रम में मौजूद एक वरिष्ठ संपादक ने कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चय ही इस तरह के आपसी संवाद से मीडिया को भी सरकार के आत्मचिंतन, सोच की झलक मिलती है और इससे मीडिया के जरिए सरकारी कार्यक्रमों के प्रति जनभागीदारी बढ़ती है। (वीएनआई)
Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट