Hanuman Chalisa

अमेरिका में मोदी मिलेंगे हसीना से

शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (19:32 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहुंचेंगी तथा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर तकरीबन सौ देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। मोदी अमेरिका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि सुषमा स्वराज करीब दस बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूयार्क पहुंचने पर उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल हो जाएंगी और उनकी वाशिंगटन यात्रा में भी रहेंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि सुषमा स्वराज दो अक्टूबर को फिर से न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ में अहिंसा दिवस समारोह में शिरकत करेंगी।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी