kalsarpa dosh calculator
✕

राममंदिर विवाद पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का बड़ा बयान, असफल होगा मध्यस्थता का प्रयास

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (14:14 IST)
अयोध्या में राममंदिर विवाद मामले को मध्यस्थता से सुलझाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद का हल सुप्रीम कोर्ट से ही हो सकता है। 
 
वेबदुनिया से बातचीत में नरेंद्र गिरी ने कहा कि राममंदिर विवाद का हल सुप्रीम कोर्ट से ही हो सकता है और सुप्रीम कोर्ट का ही फैसला मान्य होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महंत गिरी कहते हैं कि पूरे मामले में पहले भी मध्यस्थता के प्रयास हो चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला है।
 
नरेंद्र गिरी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहते हैं कि आम सहमति से मंदिर बने ये सब चाहते हैं। श्रीश्री रविशंकर पहले भी इस दिशा में प्रयास कर चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
 
गिरी साफ कहते हैं कि राम मंदिर पर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट का ही मान्य होगा और मध्यस्थता का ये प्रयास असफल हो जाएगा। राममंदिर का मामला क्या बातचीत से हल होगा? इस सवाल पर नरेंद्र गिरी कहते हैं कि इस मामले में आम सहमति तभी हो सकती है जब इसमें अयोध्या के संत-महात्मा शामिल हों। 
 
नरेंद्र गिरी का कहना है कि अखाड़ा परिषद ने भी राम मंदिर मामले को हल करने के लिए प्रयास किए और अभी भी कर रहे हैं। जब पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो वही इस पूरे विवाद को निपटाए। इस पर कमेटी बनाने से कोई हल नहीं निकलने वाला है। लोकसभा चुनाव के समय पर्टियों के राममंदिर याद आने के प्रश्न पर गिरी कहते हैं कि राममंदिर हर चुनाव में एक बड़ा मुद्दा होता है और इस बार भी होगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख