मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narayan Sai, journalist, New Delhi
Written By
Last Modified: नोएडा , शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (16:06 IST)

महिला पत्रकार ने नारायण साई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

महिला पत्रकार ने नारायण साई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप - Narayan Sai, journalist, New Delhi
नोएडा। एक महिला पत्रकार ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साई के खिलाफ 3 साल पहले एक साक्षात्कार के दौरान अपना यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।
नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2013 में जब वे एक स्थानीय समाचार चैनल में काम करती थीं, दिल्ली के करोलबाग में नारायण साई के आश्रम में उसका साक्षात्कार करने के लिए गई थी, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने इस बाबत चैनल प्रमुख को बताया तो उन्होंने उसे मामला रिपोर्ट नहीं करने की सलाह दी। महिला ने समाचार चैनल छोड़ दिया। तकरीबन 10 दिन पहले महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को शिकायत दी जिसे यादव को भेजा गया। यादव ने बताया कि शुरुआती छानबीन के बाद गुरुवार शाम नारायण साई के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उन्होंने कहा कि महिला ने इस बाबत पुलिस को कुछ तस्वीरें भी दी हैं।
 
गौरतलब है कि साई को पहले अपने पिता के आश्रम में 2002 से 2005 के बीच सूरत की एक महिला पर बार-बार यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने मामले को हल्का करने के लिए पुलिस, डॉक्टर और न्यायिक अधिकारी तक को रिश्वत देने की कोशिश की थी। आसाराम खुद यौन हमले के एक मामले का सामना कर रहा है। (भाषा)