Hanuman Chalisa
✕

म्यांमार से सीमा पार कर मिजोरम पहुंचे 280 से अधिक शरणार्थी

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (15:07 IST)
एजल। म्यांमार के अराकान से महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 280 से अधिक शरणार्थियों ने सुदूर दक्षिणवर्ती मिजोरम के सियाहा जिला स्थित दो गांवों में शरण ली है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि 200 से अधिक लोगों ने लुंगपुक गांव में और 77 अन्य ने खलखी गांव में शरण ले रखी है।
 
अधिकारी ने बताया कि सीमाई इलाकों में तैनात असम राइफल्स और जिला प्रशासन इन शरणार्थियों को आवश्यक सहायता मुहैया करा रहे हैं जबकि दोनों गांवों के ग्रामीणों ने उनके खाने और रहने का बंदोबस्त किया है।
 
अधिकारी ने बताया कि सियाहा जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पहले ही लुंगपुक गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स के सेना अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और शरणार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
 
उल्लेखनीय है कि म्यांमार (बर्मा) में रोहिंग्या मुसलमानों और बौद्धों के बीच तनाव के चलते हजारों रोहिंग्या मुस्लिम परिवारों ने शरण ले रखी है जो जम्मू, पश्चिम बंगाल और हैदराबाद के कुछ क्षेत्रों में रह रहे हैं। (भाषा)
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख