Daily Horoscope
✕

भाजपा छोड़ हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए मुकुल राय की पत्नी का निधन

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (18:00 IST)
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का मंगलवार को चेन्नई स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। कृष्णा रॉय लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी और कोलकाता में कोरोना संक्रमित भी हो गई थीं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका निधन हो गया।

कृष्णा रॉय के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि कृष्णा रॉय के निधन से गहरा दुख हुआ है।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आज कृष्णा रॉय ने चेन्नई में अंतिम सांस ली हैं। कृष्णा देवी विभिन्न सार्वजनिक कार्यों से जुड़ी थीं। वह लोगों सेवा में लगी रहीं। मैं कृष्णा रॉय के पति मुकुल रॉय और बेटे शुभ्रांशु रॉय, परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

बता दें कि मुकुल रॉय की पत्नी को हाल ही में फेफड़े के प्रत्यारोपण के लिए चेन्नई भी लाया गया था। इससे पहले वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और कोरोना संक्रमित भी हुई थीं। इस कारण उनकी हालत और बिगड़ गई।
कृष्णा रॉय को 17 जून को कोलकाता के लिए एयर एंबुलेंस में चेन्नई ले जाया गया था। उनके पति व टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी से किनारा कर लिया और वापस टीएमसी में शामिल हो गए थे।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख