dharma sangrah
✕

डॉन के आंसू, 10 साल की सजा सुनते ही रो पड़ा मुख्तार अंसारी

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (15:38 IST)
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 1996 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुए 5 मामलों में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने अंसारी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बताया जा रहा है कि सजा सुनते ही डॉन अंसारी की आंखों आंसू आ गए।
 
यूपी के गाजीपुर में वर्ष 1996 में सदर कोतवाली में मुख्तार अंसारी और भीम सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था। अदालत ने भीम सिंह को भी 10 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में 12 दिसंबर को ही जिरह और गवाही पूरी हो गई थी। अदालत ने फैसले के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की थी। 
 
ईडी ने भी किया था गिरफ्तार : इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय अंसारी को प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया था। 5 बार के पूर्व विधायक अंसारी उत्तर प्रदेश के बांदा की जेल में बंद है। 
 
संघीय जांच एजेंसी ने नवंबर में प्रयागराज में अपने कार्यालय में पूछताछ के बाद उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार आतिफ रजा को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद पेश न होने पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसान अंसारी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कराया था।
 
मुख्तार अंसारी के खिलाफ धन शोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों से निकला है। इसके अलावा विकास कंस्ट्रक्शंस नामक कंपनी के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की थीं जिसे अंसारी की पत्नी, आतिफ रजा समेत दो रिश्तेदार तथा अन्य लोग चला रहे थे।
 
मुख्तार अंसारी जमीन हथियाने, हत्या और वसूली समेत अन्य आरोपों पर उनके खिलाफ दर्ज कम से कम 49 आपराधिक मामलों के संबंध में ईडी की जांच के घेरे में हैं। वह हत्या के प्रयास और हत्या समेत कई मामलों में उत्तर प्रदेश में मुकदमों का सामना कर रहे हैं। ईडी ने इस साल मुख्तार अंसारी की 1.48 करोड़ रुपए की 7 अचल संपत्ति जब्त की थी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख