ramcharitmanas

मुख्तार अब्बास नकवी बोले, जनसंख्या विस्फोट मजहब की नहीं बल्कि मुल्क की मुसीबत

Updated: मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (19:44 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण किसी जाति या समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक चुनौती है और सभी को मिलकर इसका समाधान निकालना होगा।
 
अपने आवास पर यहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट मजहब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है। मजहब को सुरक्षा कवच बनाकर इस मुसीबत को और बढ़ाना न देश के हित में है और न ही समाज के हित में।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2023 में भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। नकवी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट को कोई भी देश या व्यवस्था न तो नजरअंदाज कर सकती है और न ही उसे बर्दाश्त कर सकती है।
 
उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण जाति व समुदाय के लिए नहीं बल्कि देश के लिए एक चुनौती है और हम सब को मिलकर इसके समाधान का रास्ता चुनना होगा। दुनिया के तमाम देशों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी उपायों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन देशों के लोगों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण में सरकारों और व्यवस्था को पूरा साथ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अल्लाह की मेहरबानी के बहाने अनलिमिटेड परेशानी के ठिकाने बनाना चाहते हैं।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

अगला लेख