dharma sangrah
✕

आईआईटी-गुवाहाटी में छात्रावास में मृत पाई गई एमटेक छात्रा

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (20:41 IST)
Student committed suicide in IIT Guwahati: असम में गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Guwahati) में एमटेक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे में छत से लगाए गए फंदे से लटकी पाई गई। इस वर्ष इस प्रमुख संस्थान में किसी विद्यार्थी की यह तीसरी अप्राकृतिक मौत है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 
 
संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और दिसांग छात्रावास में रहती थी। वह दिन में कक्षा में नहीं गई और इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि अत्यंत खेद के साथ आईआईटी गुवाहाटी को सूचित करना पड़ रहा है कि 9 अगस्त 2024 को परिसर में एक छात्रा की दुखद मृत्यु हो गई। 
 
उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय एमटेक छात्रा के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि संस्थान इस कठिन समय में परिजनों को पूरा सहयोग दे रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। छात्रा किस पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रही थी, अधिकारियों ने इसका या किसी अन्य विवरण का फिलहाल खुलासा नहीं किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख