kalsarpa dosh calculator
✕

मानसून दिल्ली पहुंचा, दो-तीन दिनों में पूरे देश में छा जाएगा

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (15:52 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से एक दिन पहले दिल्ली पहुंच गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। अगले दो-तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मानसून छा जाएगा।


मौसम विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मानसून छा जाएगा। दिल्ली में मानसून सामान्यत: 29 जून को पहुंचता है जबकि पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर में यह सबसे अंत में 15 जुलाई को पहुंचता है।

आईएमडी ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है।
साथ ही आईएमडी ने कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान और पूरे देश में अगले दो-तीन दिनों में पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। इस वर्ष मानसून तय समय से तीन दिन पहले 28 जून को केरल पहुंचा। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

California Earthquake : विमान रनवे पर उतरने ही वाला था कि कांपने लगी धरती, अमेरिका में भूकंप से LAX एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का आगाज, 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM धामी ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

अगला लेख