Hanuman Chalisa
✕

मॉनसून अपडेट : मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (20:22 IST)
मुंबई। मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिन में मुंबई और तटीय कोंकण इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा के जिलों के सुदूर इलाकों में कल से 72  घंटे तक भारी बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों समेत दक्षिणी कोंकण के प्रशासन को कल और  मंगलवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
 
मौसम विभाग ने उत्तरी कोंकण के सुदूर इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।  उत्तरी कोंकण में मुंबई क्षेत्र, पालघर और रायगढ़ जिले आते हैं।
 
विभाग ने कहा कि मध्य महाराष्ट्र के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते  हैं। मराठवाड़ा के कई स्थानों पर और पड़ोसी गुजरात के कई सुदूर इलाकों में छींटे पड़ेंगे।
 
बीते 29 अगस्त को मुंबई में 24 घंटे में 331 मिमी बारिश हुई थी, जिससे महानगर का  सामान्य जीवन पंगु हो गया था। 
 
रेल की पटरियों के पानी में डूब जाने की वजह से उपनगरीय रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं और 12 घंटे से ज्यादा समय तक लोग दफ्तरों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। (भाषा) 
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख