Hanuman Chalisa
✕

मानसून अपडेट : दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक की ओर बढ़ने के आसार

Updated: रविवार, 4 जून 2017 (09:51 IST)
पुणे। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल तथा तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक की ओर बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। 
 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिणी प्रायद्वीप, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं और इसके 7 जून तक इन स्थानों पर पहुंच जाने का अनुमान है। मानसून पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम तथा त्रिपुरा, असम और मेघालय के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच चुका है।
 
उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है, वहां दिन के तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में यह सामान्य से बहुत कम रहा। 
 
इस दौरान मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान है। 
 
पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं। हरियाणा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई। इस दौरान पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख