ramcharitmanas

मानसून को लेकर आई यह खुशखबर

Updated: बुधवार, 17 मई 2017 (15:07 IST)
तिरुवंतपुरम। इस बार मानसून को लेकर राहतभरी खबर आ रही है। यह खबर देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसानों के लिए भी सुखद है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से यह खबर आ रही है कि इस बार केरल में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून केरल तट पर इस बार 30 मई को ही पहुंच सकता है।
 
सामान्यत: मानसून केरल के तटीय क्षेत्रों में 1  या 2 जून को पहुंचता है। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि इस बार देश में 90 से 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत में गर्मी की तपन महसूस की जा रही है और यहां तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 
 
आईएमडी के निदेशक ने कहा कि अब हालात बंगाल की खाड़ी के अनुकूल हैं और आईएमडी के पूर्वानुमान के आधार पर, केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत 30 मई को होने की संभावना है। इससे पहले यह बताया गया था कि मानसून 25 मई को आने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो इस बार बारिश भी सामान्य से ज्यादा हो सकती है  जबकि पहले अलनीनो के प्रभाव के कारण इसके कम होने का अंदेशा जताया गया था, लेकिन अब जैसा कि आईएमडी के निदेशक ने बताया कि‘अल-नीनो का प्रभाव अब कम हो चुका है। साथ ही, अंडमान-निकोबार पहुंच चुके मानसून को आगे ले जाने के लिए दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी अनुकूल हैं।  

उन्होंने बताया कि ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि मानसून अगले 72 घंटे के भीतर ही अंडमान-निकोबार के बचे हुए इलाकों, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से तथा इसके मध्य वाले कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख