ramcharitmanas
✕

मोदी और योगी निशाने पर, चार संदिग्ध आईएस आतंकी गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (22:34 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दिल्ली पुलिस की विशेष सेल समेत पांच राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि एक खुफिया रिपोर्ट में इस तरह की आशंका जताई गई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ आतंकवादियों के निशाने पर हैं। 
         
एटीएस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि यह गिरफ्तारियां मुम्बई ,जालंधर (पंजाब) और उत्तर प्रदेश के बिजनौर और शामली से हुई हैं। इनके अलावा छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
        
सूत्रों का दावा है कि इन गिरफ्तारियों के लिए महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार पुलिस की भी मदद ली गई। उनका कहना था कि गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर कहा जा सकता है कि वे कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।
         
उन्होंने बताया कि आज एटीएस ने स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस, सीआई सेल आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एटीएस, पंजाब पुलिस और बिहार पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना और  बिजनौर, बिहार के नरकटिया ,पूर्वी चंपारण, मुंबई और पंजाब के जालंधर में कार्रवाई करते हुए 4 व्यक्तियों को देश की सुरक्षा और सौहार्द को क्षति पहुंचाने की तैयारी की सूचना पर गिरफ़्तार किया है और 6 संदिग्धों से विभिन्न सुरक्षा संगठनों द्वारा पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा निगरानी एवं सूचनाओं को विकसित करने में मुख्य भूमिका निभाई गई।
        
सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठनों के सदस्यों के संबंध में सूचना संकलन के दौरान पता चला था कि कुछ लोगों का एक समूह देश में सामाजिक सौहार्द खराब कर अशांति फैलाना चाहता है। ये लोग अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अवैध हथियार और धन एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों की गिरफ़्तारी की गई है तथा छह अन्य संदिग्ध से नोएडा में पूछताछ की जा रही है।
         
उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की जितनी संलिप्तता होगी उसके विरुद्ध उतनी ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनमें से कुछ लोगों का मानसिक रूप से धार्मिक कट्टरता की ओर झुकाव हुआ है। हालांकि इनकी आपराधिक संलिप्तता अभी तक कहीं सामने नहीं आई है। उनको व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।
         
सूत्रों ने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्तियों को सम्बधित न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ न्यायालय से गिरफ़्तार व्यक्तियों को पुलिस रिमांड पर लिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नोएडा में संदिग्ध व्यक्तियों से की जा रही पूछताछ से जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
         
गौरतलब है कि पिछले माह मध्य प्रदेश में हुए ट्रेन धमाके के बाद एटीएस ने लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में कानपुर के रहने वाले एक आतंकी को मार गिराया था। घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और जानकारी के क्रम में ये गिरफ्तारियां हुई हैं। (वार्ता)
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख