Daily Horoscope
✕

मोदी की शक्ति आराधना, मांगा मां ब्रह्मचारिणी से आशीष

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (12:36 IST)
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने मां ब्रह्मचारिणी का नमन करते हुए उनसे देश और देशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।
 
नवरात्रि के दूसरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, 'नवरात्रि के दूसरे दिन हम मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना आशीर्वाद बनाए रखें। यह उनकी एक स्तुति है।' उन्होंने आकाशवाणी के लोकप्रिय कलाकार डॉक्टर के. वागीश की स्तुति का यू-ट्यूब का लिंक भी पोस्ट किया है। यह लिंक आकाशवाणी के यू-ट्यूब चैनल का है।
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने बेहद भावुक ट्वीट किया है, 'मां ब्रह्मचारिणी को प्रणाम, प्रण लेता हूं कि मैं छत्तीसगढ़ के हितों के लिए आगे भी लगातार अपना संघर्ष जारी रखूंगा और हार नहीं मानूंगा।'
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यज्ञ की तस्वीरों के साथ टि्वटर पर लिखा है, 'नवरात्र के शुभ अवसर पर श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में यज्ञ व हवन कर प्रदेश के विकास व समृद्धि की कामना की।' उन्होंने लिखा है, 'देश के सिद्ध शक्ति पीठों में से एक श्रीमाता मनसा देवी का मंदिर जन-जन का आस्था स्थल है।'
 
गुरुवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा के यह नौ रूप हैं... शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री। हिन्दू मतों के अनुसार नौदुर्गा अलग-अलग वर देती हैं। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख