Hanuman Chalisa
✕

मोदी 7 जुलाई को जाएंगे वाराणसी, विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (23:50 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और इस दौरान वे 1800 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे। ए परियोजनाएं बुनियादी ढांचों को दुरुस्त करने और जीवन को सुगम बनाने से जुड़ी हैं।
 
प्रधानमंत्री अपराह्न 2 बजे एलटी कॉलेज, वाराणसी में अक्षय-पात्र मध्याह्न भोजन रसोईघर का उद्घाटन करेंगे। इसकी क्षमता 1 लाख विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मोदी 2 बजकर 45 मिनट पर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का दौरा करेंगे, जहां वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे।
 
बयान में कहा गया है कि उसके बाद अपराह्न 4 बजे प्रधानमंत्री सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगे, जहां वे 1800 करोड़ रुपए से अधिक की बहुपरियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला भी रखेंगे।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

अगला लेख