Hanuman Chalisa

मोदी का व्यापारियों को बड़ा तोहफा, 50 लाख रुपए तक कर्ज बिना गारंटी के उपलब्ध कराने का वादा

Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (01:20 IST)
नई दिल्ली। देश में जारी आम चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारी वर्ग को लुभाते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी सरकार फिर सत्ता में आई तो व्यापारियों को 50 लाख रुपए तक का कर्ज बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जाएगा।

जीएसटी पंजीकृत कारोबारियों के लिए 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, व्यापारियों के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधा और छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन योजना लाई जाएगी।
 
राजधानी में व्यापारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को व्यापारियों को ‘चोर’ कहने पर आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी खुद के बनिया समुदाय से होने पर गर्व महसूस करते थे लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें चोर बताती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल में कारोबारियों को केवल ‘अपमानित’ किया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के पीछे पूरी मुस्तैदी से खड़ी रही है और फिर से सत्ता में आने पर वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए एक राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करेगी। 
 
मोदी ने कहा, उन्होंने (कांग्रेस) देश की अर्थव्यवस्था में कारोबारी समुदाय के योगदान को महसूस किए बिना ही सभी को चोर बता दिया। कांग्रेस के नामदार स्वयं के अलावा कुछ नहीं देखते हैं। गांधीजी खुद को बनिया घोषित कर गर्व महसूस करते रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस सभी कारोबारियों को अपशब्द कहती है और उन्हें चोर बता रही है। आज कांग्रेस न तो इतिहास से अवगत है और न ही जमीनी हकीकत से। कांग्रेस के नामदार देश के विकास में व्यापारियों के योगदान से अनभिज्ञ है।
 
मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र की राजग सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान व्यापारियों की जिंदगी और कारोबार को सरल बनाने के लिए काफी काम किया। पुराने पड़ चुके 1,500 कानून को समाप्त किया गया, प्रक्रियाओं को सुगम बनाया गया तथा आसान कर्ज उपलब्ध कराया गया।
 
उन्होंने कहा कि व्यापारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन पूर्व में उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। अर्थव्यवस्था के आकार को दोगुना कर 5,000 अरब डॉलर करने का लक्ष्य उनके योगदान के बिना संभव नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख