Hanuman Chalisa
✕

3.15 मिनट के वीडियो में मोदी ने ट्वीट किया 4 साल का रिपोर्ट कार्ड

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (15:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले चार सालों में विकास एक जन आंदोलन बन गया है। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। इसमें उन्‍होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया है। वीडियो को 'साफ नीयत-सही विकास' अभियान के तहत बनाया गया है।
 
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '2014 में आज ही के दिन हमने भारत के बदलाव की दिशा में काम करने की अपनी यात्रा शुरू की थी। पिछले चार वर्षों में, विकास एक जीवंत जन आंदोलन बन गया है, देश का हरेक नागरिक भारत के विकास पथ से अपने को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। 125 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैं अपने देशवासियों का हमारी सरकार में उनके अविश्वसनीय भरोसा के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह समर्थन और स्नेह पूरी सरकार के लिए प्रेरणा और ताकत का सबसे बड़ा श्रोत है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इसी जोश और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करती रहेगी। उन्होंने लिखा कि हमारे लिए हमेशा पहले भारत है।
 
मोदी ने कहा कि पूरी सत्यनिष्ठा और साफ नीयत के साथ उनकी सरकार ने भविष्योन्मुख और लोगों के अनुकूल फैसले लिए हैं, जो एक नए भारत की नीव रखने का काम कर रहा है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख