dharma sangrah
✕

दूरदर्शन ने मोदी को बनाया सांता क्लाज...

Updated: गुरुवार, 25 दिसंबर 2014 (10:13 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी उस समय चर्चा में आ गए जब दूरदर्शन ने एक बड़ी गलती करते हुए अपने ट्वीट में मोदी के फोटो साथ सांता की खबर का कैप्शन लगा दिया।
डीडी न्यूज लाइव ने अपने टि्वटर अकाउंट पर मोदी की बैठक के साथ सांता क्लाज का कैप्शन लगा दिया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। दूरदर्शन ने इस मामले में एक कर्मचारी को निलंबित किया है।
 
दरअसल, फोटो में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी सहयोगियों के साथ भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग ले रहे थे। डीडी ट्वीट में कैप्शन था जिंगल ऑल द वे..!!! चीन के एक चिड़ियाघर में सांता क्लाउज की ड्रेस में एक व्यक्ति बंदरों को खाना खिलाते हुए।
 
बुधवार सुबह लगभग 9.44 पर पोस्ट हुए इस ट्वीट में हुई गलती पता चलने के थोड़ी देर बाद ही दूरदर्शन ने इसे हटा दिया। 
 
मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए दूरदर्शन ने कहा कि दोनों समाचार आसपास थे, इसलिए गलती से चीन के चिडियाघर वाला कैप्शन बैठक वाली फोटो में लग गया। समाचार चैनल अपने फालोअर्स से इसे गलत तरीके से प्रचारित न करने की अपील भी की।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले