sundarkand
✕

मोदी बोले, जीएसटी से हुआ यह बड़ा फायदा...

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (12:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से राज्यों के बीच चेक पोस्ट समाप्त होने से वस्तुओं की आवाजाही में लगने वाले समय में 30 प्रतिशत तक की कमी आई है और करोड़ों रुपए की बचत हुई है।
 
लाल किले की प्राचीर से 71वें स्वतंत्रा दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी सहयोगपूर्ण संघवाद का परिणाम है और एक जुलाई से इसके सुचारू क्रियान्वयन से कारोबार की कार्यकुशलता बढ़ी है। जीएसटी ने एक दर्जन से अधिक केंद्रीय तथा राज्य करों को समाहित किया गया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने कम समय में इसके क्रियान्वयन को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद चेक पोस्ट हटने से ट्रकों को माल ढुलाई में लगने वाले समय में 30 प्रतिशत की कमी आई है। इससे हजारों करोड़ रुपए और सबसे महत्वपूर्ण समय की बचत हुई है।
 
उन्होंने कहा कि व्यापार कुशलता बढ़ी है, परिवहन क्षेत्र में कार्यकुशलता 30 प्रतिशत बढ़ी है और यह जीएसटी के कारण संभव हुआ है।
 
जीएसटी आजादी के बाद सबसे बड़ा कर सुधार है। इसे एक जुलाई से लागू किया गया है। इसमें उत्पाद शुल्क, सेवा और वेट सहित एक दर्जन से अधिक केंद्रीय और राज्य करों को समाहित किया है।
 
मोदी ने कहा कि जीएसटी की सफलता के पीछे करोड़ों लोग हैं और नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक उदाहरण है जो यह बताता है कि अगर केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर सहयोग हो तो इस प्रकार का लाभ उठाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी एक चमत्कार है। कुछ के लिए यह आश्चर्यचकित करने वाला है कि जीएसटी इतने बड़े देश में इतने कम समय में कैसे लागू किया गया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी, व्यापार सुगमता और स्वच्छता अभियान जैसे कदमों को सफल बनाने के लिये केंद्र तथा राज्यों ने कंधा-से-कंधा मिलाकर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कदम से देश को लाभ होगा।
 
मोदी ने कहा कि एक समय था जब केंद्र तथा राज्यों ने यूरिया और केरोसीन के आबंटन को लेकर लड़ते रहते थे।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का राज्यों के प्रति रूख ‘बड़े भाई’ जैसा था। लेकिन पिछले तीन साल में यूरिया उत्पादन में वृद्धि और विकल्प में एलपीजी तथा प्राकृतिक गैस के उपयोग से केरोसीन की मांग कम हुई और अब यह बीते दिनों की बात हो गई है।
 
मोदी ने कहा, 'चूंकि मैं स्वयं लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, मुझे पता है कि राज्य देश की वृद्धि के लिये कितने महत्वपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकारों के महत्व को समझता हूं।'
 
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हमने सहयोगपूर्ण संघवाद पर जोर दिया और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा रहा है और अब हम साथ मिलकर सभी निर्णय कर रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

अगला लेख