dharma sangrah
✕

मोदी का आलोचकों पर बड़ा हमला, नहीं मिला तैयारी का मौका....

Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (12:05 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नोटबंदी का विरोध करने वालों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कालाधन रखने वालों को इस बात का दुख है कि उन्हें तैयारी का कोई मौका नहीं मिला। 
 
मोदी ने कहा कि नोटबंदी का विरोध आम आदमी नहीं बल्कि वे लोग रहे हैं, जिन्होंने संविधान का दुरूपयोग करके देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया। 
 
मोदी ने लोकसभा सचिवालय की ओर से संविधान पर लिखी दो पुस्तकों का यहां संसद भवन परिसर में विमोचन करने के बाद उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा देश का आम आदमी नोटबंदी के साथ है।
 
नोटबंदी को लेकर उन्हें संसद के अंदर और बाहर घेर रहे लामबंद विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए मोदी ने कहा कि इसका विरोध इसलिए नहीं हो रहा है यह बिना तैयारी के लाया गया दरअसल विरोध इसलिए है कि तैयारी का समय नहीं दिया गया। इस कदम की आलोचना करने वालों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि तैयारी के लिए 72 घंटे का समय दे दिया गया होता तो मोदी की वाहवाही होती।
 
नोटबंदी को भ्रष्टाचार दूर करके देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उठाया कदम बताते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से डिजिटल करेंसी अपनाने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि आम आदमी सिपाही की तरह कालाधन और भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा है और पिछले 70 वर्षों तक संविधान के नियमों और कानूनों का दुरुपयोग करके देश को भ्रष्टाचार में डुबोने वाले लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह देश बहुत बड़ा है और फैसला भी बड़ा है इसलिए लोगों को कठिनाइयां आ रही हैं। सबको मिलकर आम लोगों की कठिनाइयां दूर करने में मदद करनी चाहिए। नोटबंदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि सर्वेक्षणों में भ्रष्टाचार के मामले में भारत अग्रिम पंक्ति वाले देशों में शुमार होता है, जिससे सिर शर्म से झुक जाता है। सिर गर्व से ऊंचा करने के लिए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के महायज्ञ में सबसे आहुति देने का आह्वान किया।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख