Hanuman Chalisa
✕

मोदी के मंत्री बोले, मुफ्त में मिलता है पेट्रोल, बवाल मचने पर मांगी माफी

Updated: रविवार, 16 सितम्बर 2018 (16:54 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने अपने उस बयान पर माफी मांग ली है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं क्योंकि वह एक मंत्री हैं और इस वजह से उन्हें पेट्रोल मुफ्त में मिलता है। 
 
बता दें कि शनिवार को अपने एक बयान में आठवले ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा था, मैं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान नहीं हूं क्योंकि मैं मंत्री हूं। मेरा मंत्री पद जाएगा तो मैं परेशान हो जाऊंगा लेकिन जनता परेशान है। इसे समझ सकते हैं और कीमतें कम करने का दायित्व सरकार का है।' 
 
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। खासकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आठवले के इस बयान की खूब आलोचना की। इस बीच अठावले ने अपने इस बयान को लेकर माफी मांगी है।   
 
मोदी सरकार में मंत्री अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है पर राज्यों को भी इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल के भाव कम करने हैं तो राज्यों को भी इसके लिए कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इसमें राज्य सरकार के भी कर होते हैं, केंद्र के भी कर होते हैं। इन्हें कम करने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट सकती हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख