dharma sangrah
✕

मोदी के मंत्री बोले, राहुल गांधी के मंदिर दौरे भारतीय मतदाताओं का अपमान

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (07:27 IST)
उधमपुर। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर दौरे भारतीय मतदाताओं का अपमान है।
 
भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को यहां संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि2018 का अधिसंख्य वोटर युवा है जो तर्क और दृढ़ विश्वास के साथ जाता है इसलिए, यह सोचना बचकाना होगा कि वह ऐसी चालों से प्रभावित होगा।
 
उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि राहुल ने पूर्व में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान अपने29 मंदिर दौरों से कुछ नहीं सीखा और एक बार फिर उसी विफल रणनीति पर अमल करते हुए महज दो दिनों में पांच मंदिरों का दौरा किया। सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों के बीच पहचान बनाकर उनका विश्वास जीतें।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात, त्रिपुरा, मणिपुर और दूसरी जगह हुये चुनावों में उनके अनुभव ने उन्हें सिखाया है कि सार्वजनिक जीवन में पाखंड के लिए अब कोई जगह नहीं है। (भाषा)
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख