sundarkand
✕

55 मिनट तक चली पीएम मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात, क्यों महत्वपूर्ण है यह मुलाकात

Updated: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (18:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को महाबलीपुरम में ताज फिशरमैन के कोव रिसॉर्ट में मुलाकात की। यह मुलाकात 55 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद मोदी ने जिनपिंग को समुद्र भी दिखाया।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हो रही यह बातचीत पूरी तरह अनौपचारिक है। भारत-चीन के संबंधों में आते उतार-चढ़ाव के बीच इन दोनों नेताओं के बीच बातचीत काफी महत्वपूर्ण है। यह इन दोनों देशों के बीच आर्थिक और क्षेत्रीय संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मुलाकात साबित होगी।
ALSO READ: सकारात्मक माहौल को दर्शाती मोदी, शी की मुलाकात
इस अनौपचारिक मुलाकात के बाद भारत और चीन मीडिया के लिए बयान जारी करेंगे। हालांकि दोनों देश किसी समझौते को लेकर संयुक्त बयान जारी नहीं करेंगे।
 
इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे और वे वहां से महाबलीपुरम गए तो लोक नर्तकों और भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में बच्चों ने भारतीय और चीनी झंडे लहराकर उनका अभिवादन किया।
ALSO READ: मोदी और शी ने दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया
जिनपिंग से पहले हेलीकॉप्टर से मामल्लापुरम पहुंचे प्रधानमंत्री ने अर्जुन तपस्या स्मारक पर चीनी नेता की अगवानी की। परंपरागत तमिल परिधान धोती, अंगवस्त्रम और शर्ट पहने प्रधानमंत्री ने शी जिनपिंग से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा।
 
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों 2 दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। यहां से वे नेपाल के दौरे पर जाएंगे। यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जिनपिंग से मुलाकात की थी।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख