1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi government's big decision
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 26 नवंबर 2025 (17:46 IST)

कैबिनेट ने दी 19919 करोड़ के 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, रेयर अर्थ पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Prime Minister Narendra Modi,
Union Cabinet big Decisions : देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग में मोदी सरकार ने आज बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी बैठक में 19919 करोड़ रुपए के 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। जिसमें पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 9858 करोड़ रुपए और रेयर अर्थ मैग्नेट स्कीम के लिए 7280 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इसके तहत वाले 7 सालों में रेयर अर्थ की खोज की जाएगी। इस स्कीम का मकसद इंपोर्ट पर निर्भरता कम करना और हाई टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, मोदी सरकार ने आज बड़े फैसले लिए हैं। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी बैठक में 19919 करोड़ रुपए के 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। जिसमें पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 9858 करोड़ रुपए और रेयर अर्थ मैग्नेट स्कीम के लिए 7280 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इसके तहत वाले 7 सालों में रेयर अर्थ की खोज की जाएगी।
इस योजना का मकसद इंपोर्ट पर निर्भरता कम करना और हाई टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी है। सरकार ने पुणे मेट्रो और रेयर अर्थ मैग्नेट के साथ रेलवे के 2 अहम प्रोजेक्ट्स मंजूर किए हैं।

इसमें मुंबई के पास बदलापुर-कर्जत लाइन और गुजरात की द्वारका लाइन शामिल है। यह फैसला बताता है कि सरकार कनेक्टिविटी को लेकर कितनी गंभीर है। इन प्रोजेक्ट्स से लाखों यात्रियों को सीधा फायदा होगा। कैबिनेट ने सबसे ज्यादा बजट पुणे मेट्रो को दिया है। सरकार ने चीन को टक्कर देने के लिए रेयर अर्थ मैग्नेट योजना मंजूर की है। इसका मकसद भारत में ही हाईटेक मैग्नेट बनाना है।
इसके लिए अभी हम दूसरे देशों पर निर्भर हैं। कैबिनेट मीटिंग में रेल मंत्रालय की 2 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 2781 करोड़ रुपए है। मोदी सरकार की ओर से कुल 19919 करोड़ रुपए के 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का यह एक ही दिन में लिया गया बहुत बड़ा फैसला है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
BJP ऑफिस के टाइपिस्ट की बेटी की शादी में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, क्यों हो रही है विवाह समारोह की चर्चा