सम्बंधित जानकारी
- कुछ ही घंटों में घर लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, मोदी बोले- पूरा हुआ 'पायलट प्रोजेक्ट'
- 3 मार्च तक नहीं चलेगी समझौता एक्सप्रेस, भारत ने भी रद्द किया संचालन
- बड़ी खबर, मार्च तक हवाई टिकट रद्द कराने पर नहीं लगेगा शुल्क
- भारत ने दिखाए पाकिस्तानी F16 की घुसपैठ के सबूत, दी कड़े जवाब की चेतावनी
- बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के 24 विमानों को भारत के 8 लड़ाकों ने खदेड़ा था...
मोदी सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली। सरकार ने अलगाववादी समूह जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर को राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गुरुवार को प्रतिबंधित कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध को लेकर अधिसूचना जारी की गई।
जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर देश में राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में होने का आरोप है।
सुरक्षा बलों ने पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी तथा जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं और समर्थकों को गिरफ्तार किया था। (भाषा)
