Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, मोदी सरकार के बजट से पहले ही तोहफों की बारिश, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (10:00 IST)
मोदी सरकार के आखिरी बजट पेश करने से पहले ही लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं शुरू हो गई है। राजस्थान और गुजरात ने इन घोषणाओं के माध्यम से लोगों को खुश करने का प्रयास किया है। ESIC ने भर्ती निकाली है तो गैस सिलेंडर के दाम भी कम हो गए हैं। 
 
गुजरात में महंगाई भत्ता बढ़ा : राज्य सरकार के नौ लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है कि गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ता वर्तमान सात प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत कर दिया है।
 
राजस्थान में मिलेगा बेरोजगारी भत्ता : राजस्थान में बेरोजगार युवाओं को मार्च से बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को यह घोषणा की। राजस्थान विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को 3,000 तथा युवतियों को 3,500 रुपए भत्ता मिलेगा।
 
ईएसआईसी भरेगा 5 हजार खाली पद : कंपनियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने वाली एजेंसी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपने यहां 5,000 खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
कम हुए गैस सिलेंडर के दाम : घरेलू रसोई गैस के सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत गुरुवार को 1.46 रुपए सस्ती हो गई जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 30 रुपए घटा है। सरकारी पेट्रोलियम ईंधन वितरण कंपनियों ने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम में एक माह में लगातार तीसरी बार कमी की है। इसकी मुख्य वजह इस ईंधन पर कर का भार कम होना है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख