dharma sangrah
✕

मोदी कैबिनेट ने आरक्षण पर लिया बड़ा फैसला, इन 5 बड़े मामलों को भी मंजूरी

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (15:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 13-पाइंट सिस्टम की जगह आरक्षण के पुराने 200-पाइंट सिस्टम को बहाल करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी। बैठक में कैबिनेट ने इन 5 बड़े मामलों को भी मंजूरी दी... 
 
- मंत्रिमंडल ने बैठक में दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज 4 के छह में से तीन कारिडोर को भी मंजूरी दी। 
 
- SC/ST/OBC को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पुराने सिस्टम के हिसाब से आरक्षण को बहाल करने को मंजूरी। देश में 50 नए केंद्रीय विद्यालय बनाने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली।
 
- इसके अलावा एथेनॉल के लिए सॉफ्ट लोन पैकेज को मंजूरी मिल गई है। चीनी बनाने वाली कंपनियां अगर एथेनॉल प्लांट लगाना चाहती है तो सरकार उन्हें लोन पर ब्याज में छूट देगी। वहीं, अगर गैर-चीनी बनाने वाली कंपनी भी एथेनॉल प्लांट लगाना चाहती है तो उन्हें भी रियायतें दी जाएंगी। इस कदम से चीनी कंपनियों को सहारा मिलेगा। साथ ही, किसानों के गन्ने का भुगतान भी जल्द होने की उम्मीद है।
 
- मंत्रिमंडल ने संकट में फंसी बिजली परियोजनाओं को लेकर मंत्री समूह की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। इनमें अल्पावधि के विद्युत खरीद अनुबंधों (पीपीए) के लिये कोयला आपूर्ति सुविधा की मंजूरी भी शामिल है।
 
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी को कर्ज में फंसी कंपनी लैंको की सिक्किम स्थित 500 मेगावाट की तीस्ता जल विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख