Daily Horoscope

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (00:07 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज कर्मचारियों के भत्तों के बारे में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 34 संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी। इससे केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों का बढ़ा हुआ भत्ताएक जुलाई से लागू होगा। इससे सरकारी खजाने पर 30,748 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
 
संशोधन भत्तों पर गठित समिति (सीओए) की सिफारिशों पर आधारित है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से सरकारी खजाने पर 29,300 करोड़ रुपए का बोझ पड़ता लेकिन सरकार के संशोधनों से इसमें 1,448 करोड़ रुपए वार्षिक का अतिरिक्त बोझ और पड़ेगा।
 
केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ने एचआरए बढ़ाने के साथ ही पेंशनरों का मेडिकल अलाउंस 500 से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया है। इससे सरकार पर 30 हजार 748 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने वित्त सचिव अशोक लवासा के नेतृत्व में जुलाई 2016 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने यह रिपोर्ट 27 अप्रैल को वित्त मंत्री को जमा की थी।

जेटली ने कहा कि सातवें वेतन आयोग ने 53 तरह के भत्तों को बंद करने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने इनमें से 12 भत्तों को जारी रखने का निर्णय किया है। इससे विभिन्न विभागों, मंत्रालयों के एक लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।

आयोग ने कैशियर, साइकिल, मसाले, फ्लाइंग स्क्वाड, हेयरकट, धुलाई, साबुन, वर्दी, सतर्कता जैसे भत्तों को बंद करने या विलय करने की सिफारिश की थी। 
 
अशोक लवासा की अगुवाई वाली समिति ने 27 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री अरुण जेटली को सौंपी। 28 अप्रैल को वित्त मंत्रालय ने कहा कि कुछ भत्तों जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और विशिष्ट कर्मचारी वर्गों पर लागू हैं, उनमें संशोधन का सुझाव दिया गया है। लवासा समिति द्वारा विशिष्ट कर्मचारी श्रेणियों में रेलवे, डॉक्टर, वैज्ञानिक, रक्षाकर्मी और नर्स को शामिल किया गया। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख