dharma sangrah
✕

मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव जल्द, कौन बनेगा मंत्री, किसकी होगी छुट्टी...

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (15:55 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। माना जा रहा है संसद के मॉनसून सत्र के बाद यह बदलाव किया जा सकता है। 
 
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मोदी अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जगह ले सकती हैं। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओम माथुर को वसुंधरा राजे की जगह राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 
 
वहीं मनोहर पर्रिकर के गोवा सीएम बनने के बाद रक्षा मंत्री का पदभार वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास है। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी रक्षा मंत्री के तौर पर किसी नए चेहरे को मौका दे सकते हैं।
 
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का कद भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल उनके पास दूरसंचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी है। यह भी कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर मंत्रिमंडल से विदा किया जा सकता है।
 
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारी जीत के बाद यहां के कुछ नेताओं को मोदी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा छत्तीसगढ़ के नेताओं को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। 
 
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

LIVE: सार्वजनिक जीवन में नरेंद्र मोदी के 25 साल, जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

अगला लेख