Daily Horoscope
✕

मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इस मामले पर जताई चिंता...

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (09:04 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फोन पर चर्चा की। बातचीत में दोनों नेताओं ने मालदीव संकट पर चिंता जाहिर की।

इस साल ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई पहली बातचीत के बारे में व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने मालदीव में राजनीतिक संकट पर चिंता जताई और लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा विधि के शासन का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया।
 
इस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में युद्ध, मालदीव में राजनीतिक संकट, म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों की दुर्दशा तथा उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की है।

गौरतलब है कि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता मुहम्मद नशीद ने बुधवार को भारत से मौजूदा संकट का हल करने के लिए सैन्य हस्तक्षेप की मांग की थी। भारत मालदीव के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है। भारत ने मंगलवार को कहा था कि वह वहां की सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा से विचलित है।
 
दरअसल, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद को सुप्रीम कोर्ट ने एक पुराने मामले में बरी कर दिया। लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति यामीन को ये फैसला नागवार गुजर रहा है और उन्होंने फैसला मानने से इंकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी कैद कर लिया है और देश में अ आपातकाल की घोषणा कर दी। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख